{"_id":"6a2f042e804ecb16a205568a","slug":"blos-to-conduct-door-to-door-visits-starting-today-for-voter-list-revision-941-officials-deployed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152570-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 941 अधिकारी लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, 941 अधिकारी लगाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर लोगों को किसी भी प्रकार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। आज से 941 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे और इस दौरान नाम, पता, स्थान परिवर्तन तथा मृत्यु संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। साथ ही दावे एवं आपत्तियां सुनी जाएंगी और उनका निपटारा तथ्यों के आधार पर किया जाएगा।
नागरिकों को मतदाता सूची में पुनरीक्षण के लिए वर्ष 2002 से संबंधित मतदाता सूची की जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे चाहे वह भारत वर्ष में कहीं का भी निवासी रहा हो। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में आम मतदाता और राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक बताया गया है।
दरअसल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 मतदान स्तर अधिकारियों (बीएलओ) तथा 96 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक सुपरवाइजर के अधीन लगभग 10 मतदान स्तर अधिकारी कार्य कर रहे हैं। अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इसके बाद 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा और 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिनका निपटारा 21 जुलाई से 18 सितंबर तक किया जाएगा। 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नियुक्त किए गए हैं ब्लॉक लेवल एजेंट
लोहारू में भाजपा और कांग्रेस के 246-246, भिवानी में 227-227, तोशाम में 233-233 तथा बवानीखेड़ा में कांग्रेस के 235 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। जिन पात्र व्यक्तियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान स्तर अधिकारी से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं। नागरिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन नागरिकों की आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है वे 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएलओ प्रतिदिन 30 घरों में पहुंचकर 70 से 80 फॉर्म वितरित करेंगे
सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर दोहरी प्रति में प्री-प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन लगभग 30 घरों में पहुंचकर 70 से 80 फॉर्म वितरित एवं एकत्रित करेगा। सभी बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
घर बंद मिलने पर तीन बार प्रयास करेंगे बीएलओ
यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है तो बीएलओ फॉर्म दरवाजे के नीचे छोड़ेंगे और संबंधित घर पर तीन बार जाकर फॉर्म प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी में जिला संपर्क केंद्र स्थापित किया गया है। किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर लोगों को किसी भी प्रकार से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। आज से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इसलिए नागरिकों से अपील है कि बीएलओ द्वारा मांगे जाने वाले कागजात उपलब्ध करवाएं।
-साहिल गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी, भिवानी।