सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Explosive material found abandoned in the fields of Khanak, defused by bomb disposal squad

Bhiwani News: खानक के खेतों में लावारिस स्थिति में मिली विस्फोटक सामग्री, बम निरोधक टीम ने किया डिसफ्यूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Explosive material found abandoned in the fields of Khanak, defused by bomb disposal squad
खानक में विस्फोटक सामग्री की जांच करती बम निरोधक दस्ता की टीम।
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। गांव खानक के खेतों में मंगलवार को लावारिस स्थिति में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामद विस्फोटक बत्ती का उपयोग खनन कार्य में पहाड़ तोड़ने के लिए किया जाता है। गनीमत रही कि लावारिश स्थिति में पाए गए विस्फोटक से कोई अनहोनी नहीं हुई।
Trending Videos

खेत में विस्फोटक सामग्री देखकर किसान सकते में आ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महाबीर सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का मुआयना कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया और विस्फोटक सामग्री को डिसफ्यूज कराया। मंगलवार सुबह खानक के खेतों में पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए प्रयोग होने वाली 8-9 पीस विस्फोटक बत्ती मिली। खेत में विस्फोटक सामग्री देखकर किसान हक्का-बक्का रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजेंद्र ने बताया कि वह खेत में जा रहे थे। इस दौरान कुछ व्यक्ति खेत से मिट्टी उठाने का काम कर रहे थे। मिट्टी उठाते समय वहां 9 विस्फोटक बतियां मिली, जिसे देखकर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण भी खेतों की ओर पहुंच गए। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी महाबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

अवैध खनन से जुड़े मामले की संभावना
पुलिस ने बताया कि विस्फोटक सामग्री पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए रखी गई होने का अंदेशा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक पदार्थ खेतों में कैसे आया और मिट्टी में क्यों दबाया गया। अवैध खनन से जुड़े मामले की संभावना भी नहीं खारिज की जा सकती।

बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर किया डिसफ्यूज
हिसार से एसआई आनंद प्रकाश के नेतृत्व में बम निरोधक टीम खानक पहुंची और विस्फोटक सामग्री को डिसफ्यूज किया। कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए थे, जिन्हें बम निरोधक दस्ता दूर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed