{"_id":"6995908c9cc9adbadb02ab43","slug":"video-daughter-performs-last-rites-on-her-mother-in-bhiwani-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, मां को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, मां को दी मुखाग्नि
लोहारू शहर में एक ऐसी मार्मिक और प्रेरणादायक घटना सामने आई, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। स्वर्गीय मोहरली देवी के निधन के उपरांत उनके अंतिम संस्कार के समय उनकी एकलौती बेटी ने मुखाग्नि देकर न केवल अपनी मां को अंतिम विदाई दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं होतीं।
मोहरली देवी की कोई दूसरी संतान नहीं थी। ऐसे में उनकी बेटी ने पूरे साहस और दृढ़ संकल्प के साथ मां के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। इस भावुक क्षण ने वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। परिवार की ओर से बताया गया कि इस दुखद घड़ी में बेटी के बच्चे दिलीप, मनोज और रवि व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। बावजूद इसके, बेटी ने हिम्मत और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी मां को श्रद्धा और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस कठिन समय में मोहरली देवी के दामाद, राधे श्याम चावला (लोहारू निवासी), अपनी पत्नी के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने अपनी पत्नी के निर्णय का पूर्ण समर्थन किया और समाज के सामने एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया कि परंपराएं समय के साथ बदलती हैं और बेटियां भी परिवार की जिम्मेदारियां समान रूप से निभाने में सक्षम हैं। अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद लोगों ने परिवार के इस साहसिक कदम की सराहना की। अनेक लोगों ने कहा कि आज की यह घटना समाज के लिए प्रेरणा है और यह दर्शाती है कि बेटियां ही परिवार और वंश की असली आधारशिला हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।