{"_id":"69959088e5f408c02a021370","slug":"video-action-taken-against-illegal-water-connections-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अवैध पानी कनेक्शन काटे जाने पर वॉर्ड वासियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अवैध पानी कनेक्शन काटे जाने पर वॉर्ड वासियों में रोष
आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में मेन पाइप लाइन से लिए गए अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सिविल अस्पताल के पीछे तथा सैन मंदिर के पास विभागीय टीम ने मेन लाइन से जुड़े अवैध कनेक्शनों को काट दिया।
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई कपिल ने बताया कि मैन पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन होने के कारण नियमित जल आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जांच के बाद ऐसे कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की गई है ताकि गर्मी के मौसम में सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। वहीं वार्ड नंबर 6 और 7 के निवासियों में इस कार्रवाई को लेकर रोष देखा गया। वार्ड वासियों सोनू सैन, शाहरुख नागोरी, चरणसिंह, उमरदिन, पवन ठाकुर, अंकित ठाकुर, प्रमोद, सोमबीर सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके घर ऊंचाई पर स्थित हैं, जिस कारण नियमित पाइपलाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। इसी मजबूरी में उन्होंने मैन लाइन से कनेक्शन ले रखा था, जिसे अब विभाग द्वारा काट दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।