{"_id":"6a57c68f6c119718cf0dfec8","slug":"fake-examinee-caught-taking-the-exam-in-someone-elses-place-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153942-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दूसरे की जगह परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दूसरे की जगह परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा
Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। बोर्ड ने मामले में प्रतिरूपण का मामला दर्ज किया है।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर के 22 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 439 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते ने पानीपत और सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ते ने नकल के दो मामले दर्ज किए जिनमें एक मामला दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने का भी शामिल है। बोर्ड की ओर से परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। 16 जुलाई को दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा होगी जिसमें प्रदेशभर के 18 परीक्षा केंद्रों पर 58 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संवाद