फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firefighters and sanitation workers have warned of a strike from August 6 to 8

Bhiwani News: दमकल और सफाईकर्मियों ने 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल की दी चेतावनी

Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Firefighters and sanitation workers have warned of a strike from August 6 to 8
भिवानी के मुख्य दमकल केंद्र पर आयोजित बैठक में मौजूद फायर व सफाई कर्मचारी। - फोटो : 1
भिवानी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर 6 से 8 अगस्त तक हड़ताल का एलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन में बदला जा सकता है।
विज्ञापन

इससे शहर में दमकल और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। रविवार को मुख्य दमकल केंद्र भिवानी में दमकल विभाग यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन जिला सचिव नरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद और वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि 13 मई 2026 के द्विपक्षीय समझौते में मानी गई मांगों को बिना शर्त लागू करने की मांग को लेकर बैठक की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मांगों से संबंधित पत्र जारी करने में टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि 5 अगस्त तक मांगों के पत्र जारी नहीं हुए तो 6, 7 और 8 अगस्त को हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सभी परिषद, पालिका और निगमों में हड़ताल की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थायी नौकरी और ग्रुप डी में नियुक्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान सुमेर आर्य, सिवानी प्रधान सुशील कुमार, राजेश गुर्जर, लोहारू प्रधान अभिषेक भाटी, नवीन, उमेश राठी, गोविंद बुल्ला, सुमेर सिंह और ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed