सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four-year-old boy dies under suspicious circumstances in Bhiwani

Haryana: चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पीड़ित पिता ने मां पर लगाया हत्या का आरोप; अलग रहते थे पति-पत्नी

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पति-पत्नी में लंबे दो साल से विवाद चल रहा था जिस वजह से वह अलग-अलग रहते थे। बच्चे की मौत की खबर सुनकर पीड़िता पिता ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Four-year-old boy dies under suspicious circumstances in Bhiwani
चार साल के बच्चे संदिग्ध मौत - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चा रात में अपनी मां के साथ सोया था। सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि विहान अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
Trending Videos


पोस्टमार्टम कर पिता को सौंपा शव 
मां ने बताया कि उसका बेटा रात को ठीक सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। फिलहाल बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव बच्चे के पिता को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हिसार के बगला गांव निवासी अंशुल ने बताया कि 2018 में मैंने भिवानी के हालू बाजार निवासी नेहा से लव मैरिज की थी। उनकी फोन पर बातचीत होती थी। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिवार वाले भी खुश थे और दोनों परिवारों का आना-जाना शुरू हो गया था। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम विहान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने लगाए आरोप
इसके बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। 2 साल से उनका कोर्ट में केस चला हुआ है। मैंने बच्चे की भी कस्टडी कोर्ट से मांगी थी। अंशुल ने आगे बताया कि नेहा भिवानी में अपने मायके में रह रही है। पिछले दो साल से मैंने अपने बेटे को देखा तक नहीं है। नेहा ने उसके खिलाफ दहेज व खर्चे का केस किया हुआ है। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे नेहा का फोन आया। उसने कहा कि विहान बीमार है, आकर संभाल ले। पांच मिनट बाद फिर से फोन आया और कहा कि विहान का आधार कार्ड भेज दो, तुम्हें आने की जरूरत नहीं है। अंशुल ने बताया कि जब मैं अस्पताल पहुंचा तो विहान की मौत हो चुकी थी। वहां पर मुझे कहा कि साइन कर दो। जब मैंने मना किया तो मुझे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने बेटे की हत्या की है और दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed