{"_id":"69dba080415c0d4e970a4603","slug":"video-hotel-employee-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-bus-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बस के आगे कूदकर होटल के कर्मी ने किया सुसाइड, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बस के आगे कूदकर होटल के कर्मी ने किया सुसाइड, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
गांव मुंढाल में एक होटल पर काम करने वाले कारिंदे ने निजी बस के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का बस के आगे कूदने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रखवा दिया है।
दरअसल, शनिवार शाम को एक निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर महम से हांसी की तरफ जा रही थी। जब बस गांव मुंढाल में तिरंगा होटल के पास पहुंची तो वहां पहले से ही खड़े यूपी के 55 वर्षिय रविंद्र ने भागकर बस के आगे छलांग लगा दी। जिस पर बस चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बस के पिछले टायर व्यक्ति पर चढ़ गए। जिससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मुंढाल पुलिस चौकी से जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।