{"_id":"69db4246cd07e4a685064752","slug":"video-ambedkar-statue-installed-overnight-in-yamunanagar-uproar-in-mamidi-village-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में रातों-रात अंबेडकर की मूर्ति स्थापित, गांव ममीदी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में रातों-रात अंबेडकर की मूर्ति स्थापित, गांव ममीदी में हंगामा
यमुनानगर के गांव ममीदी में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सुबह लोगों ने गढा खाद जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित देखी। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति रातों-रात अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
लोगों का कहना है कि सर्वसम्मति से यहां पर मूर्ति को स्थापित करना चाहिए था, क्योंकि 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और कहीं कोई शरारती तत्व मूर्ति को खंडित न कर दे इसका भी उन्हे खतरा है। पहले भी यह मामला सामने आया था जोकि नगर निगम के संज्ञान में है और विरोध कर रहे लोगों के पास सभी कागजात भी मौजूद हैं। यह 4 कनाल की जमीन है जिसमें सर्व समाज का नाम भी अंकित किया हुआ है। गांव के प्रदीप कुमार का कहना है कि इसके लिए सर्व सहमति लेनी जरूरी थी।
ग्रामीणों प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, शमशाद अली, नायब सिंह, रविंद्र कुमार, हंसराज और नरेश शर्मा ने बताया कि यह गढा खाद की जमीन है, जिसका रिकॉर्ड 1968 से 82 नंबर के रूप में दर्ज है। उनके अनुसार यह जगह लंबे समय से खाली पड़ी थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पर कब्जा करने की नीयत से बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर दी।
वहीं, वार्ड पार्षद श्यामलाल ने कहा कि इस स्थान को लेकर पहले ही नगर निगम में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। यहां सामुदायिक केंद्र के निर्माण की योजना भी बनाई गई थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
मंदिर के प्रधान रामदास ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि अंबेडकर की मूर्ति पहले मंदिर परिसर में सुरक्षित रखी गई थी, लेकिन रात के समय किसी ने उसे वहां से उठाकर हरदा रोड की जमीन पर स्थापित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।