फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Frightened by highway speed, the game stars became speed breakers in front of the stadium

Bhiwani News: हाईवे की रफ्तार से सहमे खेल सितारे, स्टेडियम के सामने स्पीड ब्रेकर बने

Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Frightened by highway speed, the game stars became speed breakers in front of the stadium
जूई खेल स्टेडियम के सामने खडृे होकर स्पीड ब्रेकर की मांग करते ​खिलाड़ी। 
जूई। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर स्थित जूई खेल स्टेडियम के मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बताया कि हाईवे पर वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। सुबह और शाम अभ्यास के लिए आने वाले छोटे खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कोच आजाद सिंह रापड़िया ने बताया कि स्टेडियम में प्रतिदिन 300 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। वहीं हाईवे के दूसरी ओर निजी स्कूल होने के कारण विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सड़क पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूई कलां के सरपंच पवन रापड़िया ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंत्री श्रुति चौधरी को भी पत्र भेजकर समाधान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed