फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana State Youth Athletics Championship to be held on August 8-9.

Bhiwani News: 8-9 अगस्त को होगी हरियाणा स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Youth Athletics Championship to be held on August 8-9.
भिवानी। सोनीपत स्थित खेल विश्वविद्यालय में 8 और 9 अगस्त को 14वीं हरियाणा स्टेट यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी। यूथ ओलंपिक के नियमों के अनुसार केवल एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित मानकों के अनुसार यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ (फरीदाबाद) ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ सोनीपत और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में खेल विश्वविद्यालय, सोनीपत में किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी एएफआई के निर्धारित मानकों के अनुरूप 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना (पंजाब) में आयोजित होने वाली 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों का अंतिम चयन स्टेट चैंपियनशिप के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 1000 मीटर दौड़, लड़कियों की 100 मीटर हर्डल, लड़कों की 110 मीटर हर्डल, लड़कियों की 3000 मीटर रेस वॉक, लड़कों की 5000 मीटर रेस वॉक, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो तथा हेप्टाथलॉन स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 20 जुलाई से चार अगस्त तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। केवल ऑनलाइन प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई प्रविष्टियों को मान्यता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed