{"_id":"6a690d5acd0be41ec20b8300","slug":"patchwork-repairs-applied-to-rain-damaged-roads-potholes-make-the-journey-difficult-for-commuters-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154584-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बारिश से उखड़ी सड़कों पर पेचवर्क का मरहम, गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बारिश से उखड़ी सड़कों पर पेचवर्क का मरहम, गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल
विज्ञापन
भिवानी-तोशाम मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बारिश के दौरान वाहनों की आवाजाही से शहर की सड़कें टूटकर बिखरने लगी हैं। जगह-जगह उभरे गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों ने पेचवर्क का काम शुरू कर दिया है।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से भिवानी-तोशाम मार्ग पर बारिश से उभरे गड्ढों को भरने के लिए तारकोल का मिश्रण डालकर पेचवर्क किया गया। बारिश के कारण भिवानी-तोशाम रोड पर रेलवे ओवरब्रिज और इसके आसपास की सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए थे। विभाग की ओर से इन गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया।
दोपहर को तारकोल की लेयर डालकर रोड रोलर की मदद से सड़क को समतल किया गया लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने इस कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश के बीच किया गया पेचवर्क ज्यादा समय तक टिक पाएगा या नहीं इसको लेकर भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर विभाग की ओर से गहरे गड्ढों को रोडे डालकर भरने का प्रयास किया जाता है। यह तरीका बारिश के दौरान वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जलभराव की स्थिति में गड्ढों में डाले गए रोड़ों से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो सकते हैं।
पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान सड़कों पर कई जगह गड्ढे उभर आते हैं। इनकी मरम्मत के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो सड़कों की स्थिति के अनुसार पेचवर्क का कार्य कर रही हैं।