{"_id":"6a29be22f29f31f27401ea4b","slug":"hkrn-employees-outraged-over-not-receiving-salaries-for-three-months-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152351-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के एचकेआरएन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भड़के एचकेआरएन कर्मचारी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित बैठक में मौजूद एचकेआरएन कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पिछले तीन महीने 19 दिन से वेतन नहीं मिलने पर टूल डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। बुधवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया।
हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग बुधवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने की जिसमें आगामी रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि भिवानी में एचकेआरएन के तहत कार्यरत कई कर्मचारियों को पिछले तीन महीने और 19 दिन से वेतन की एक पाई भी नहीं मिली है। वहीं कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों की स्थिति और भी गंभीर है जिन्हें पिछले आठ से नौ महीने बीत जाने के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के काम कर रहे कर्मचारी गंभीर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और बीमार बुजुर्गों की दवाइयों का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। दीपक तंवर ने अस्पताल प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अमानवीय स्थिति है कि दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को महीनों तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो प्रशासन को इसके परिणाम भुगतने होंगे। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बकाया वेतन का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद कर टूल डाउन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।