फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ishika selected for the Indian women's hockey team for the Asian Games.

Bhiwani News: एशियन गेम्स की भारतीय महिला हॉकी टीम में इशिका का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ishika selected for the Indian women's hockey team for the Asian Games.
खिलाड़ी ​इशिका अपने पिता पूर्व जिला खेल अ​धिकारी वीरेंद्र सिंह के साथ।
भिवानी। खेल नगरी भिवानी की होनहार खिलाड़ी इशिका का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। इशिका को मुख्य रूप से फॉरवर्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह मिली है। उनकी इस उपलब्धि से भिवानी सहित पूरे प्रदेश और देश में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

इशिका मूल रूप से भिवानी जिले के बापोड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता वीरेंद्र पूर्व जिला खेल अधिकारी रह चुके हैं। घर में हमेशा से खेल का माहौल रहा, जिसने इशिका को बचपन से ही ग्राउंड पर पसीना बहाने के लिए प्रेरित किया। पिता वीरेंद्र ने अपनी बेटी की प्रतिभा को पहचाना और उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


टीम में इशिका की भूमिका
भीम स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक नीरज ने बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फॉरवर्ड लाइन में इशिका की मौजूदगी से भारतीय टीम का आक्रमण और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed