{"_id":"6a5155af6bb3d101370f0e0c","slug":"two-accused-arrested-from-delhi-for-stealing-a-vehicle-after-jumping-parole-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153694-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैरोल तोड़कर वाहन चुराने के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैरोल तोड़कर वाहन चुराने के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सीआईए प्रथम ने पैरोल तोड़कर वाहन चोरी करने के आरोप में बुधवार को दो व्यक्तियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कपिल उर्फ राहुल और ललित गांव तिगड़ाना के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गांव तिगड़ाना निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह राजीव कॉलोनी, भिवानी में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आठ जुलाई को एक युवक उनके मेडिकल स्टोर पर मोबाइल चार्ज करने के बहाने आया था। इस दौरान उसने दुकान में रखी कार की चाबी चुरा ली। बाद में वह उनकी गाड़ी चोरी करके भाग गया।
सीआईए प्रथम के जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बुधवार को दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई गाड़ी बरामद कर ली है। यह गिरफ्तारी एक विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।
विज्ञापन
पैरोल का किया उल्लंघन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कपिल 28 अप्रैल को जिला कारागार से पैरोल पर बाहर आया था। उसकी पैरोल अवधि आठ जुलाई को समाप्त हो रही थी। उसे इस दिन दोबारा जेल में आत्मसमर्पण करना था। हालांकि कपिल जेल वापस नहीं गया। इसके बजाय वह वाहन चोरी करके फरार होने की फिराक में था। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।