{"_id":"6a5154fdd6ce7183d50b3d4e","slug":"two-cases-of-cheating-recorded-in-haryana-board-english-exam-one-invigilator-relieved-of-duty-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153724-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज, एक पर्यवेक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल के दो मामले दर्ज, एक पर्यवेक्षक कार्यमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सेकेंडरी की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की। इस दौरान नकल के दो मामले दर्ज किए गए। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया। शुक्रवार को प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,637 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने झज्जर और चरखी-दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चरखी-दादरी में नकल का एक मामला दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने जींद और कैथल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने पानीपत में नकल का एक और मामला दर्ज किया।
प्रदेशभर में 13 जुलाई को सेकेंडरी गणित विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गणित की परीक्षा में 15,386 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही आई सामने
चरखी-दादरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बी-1) में परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाई गई। इस कारण वहां नियुक्त पर्यवेक्षक जयवंती पीजीटी वाणिज्य को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बोर्ड के उड़नदस्ते के निरीक्षण के बाद की गई। बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।