{"_id":"69ae9079513fa4ae150a918c","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-vande-bharat-train-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत; तीन बच्चों का था पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत; तीन बच्चों का था पिता
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लोहारू कस्बे के आजमपुर रोड स्थित श्मशान भूमि के पास सोमवार को एक युवक द्वारा वंदे भारत ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक अश्वनी निवासी 32 वर्षीय सुभाष ढाणी वार्ड नंबर 12 लोहारू का रहने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उसी के कंधों पर आ गई थी।
परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं थी, फिर भी वह अपने परिवार को संभालने के लिए दिन-रात परिश्रम करता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी जीआरपी के राजकुमार ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन