सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Nyay Yatra, which started demanding justice for Manisha, reached Devsar and will reach Bhiwani today.

Bhiwani News: मनीषा को न्याय दिलाने की मांग के लिए निकली न्याय यात्रा देवसर पहुंची, आज भिवानी पहुंचेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Nyay Yatra, which started demanding justice for Manisha, reached Devsar and will reach Bhiwani today.
मनीषा को न्याय दिलाने के लिए निकाली गई यात्रा में शामिल ग्रामीण
विज्ञापन
भिवानी। ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण से भिवानी के लिए न्याय यात्रा रवाना हुई थी जो रविवार को गांव देवसर पहुंची। देवसर में रात्रि ठहराव के बाद यह यात्रा सोमवार को भिवानी पहुंचेगी। भिवानी पहुंचने पर यात्रा में शामिल सर्व समाज के लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
Trending Videos

न्याय यात्रा में सर्व समाज की महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि यात्रा की शुरुआत से पहले गांव में लोगों ने एकत्रित होकर मनीषा को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित लोगों का कहना था कि पिछले करीब आठ माह से मनीषा का परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। इसी के चलते सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर न्याय यात्रा निकालने का फैसला लिया ताकि प्रशासन तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी जिसके लिए 90 दिन की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन यह अवधि करीब डेढ़ माह पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद जांच पूरी होने या दोषियों के खिलाफ किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे लोगों में रोष है और न्याय की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।

एक मार्च को हुई थी महापंचायत
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एक मार्च को इस मुद्दे को लेकर गांव में एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई थी जिसमें कन्नी प्रधान सतवीर बुढेड़ा की अध्यक्षता में सर्व समाज न्याय संघर्ष समिति का गठन किया गया था। पंचायत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और न्याय यात्रा निकालकर प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया जाएगा। उसी निर्णय के तहत यह यात्रा शुरू की गई है। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनीषा के परिवार को न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed