सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Annual examinations for kindergarten to fifth grade will begin on March 16.

Bhiwani News: 16 मार्च से शुरू होंगी बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations for kindergarten to fifth grade will begin on March 16.
web -
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा निदेशालय ने बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब जिले में इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च के बजाय 16 मार्च से शुरू होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में जिले के करीब 35,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
Trending Videos


परीक्षाएं बालवाटिका से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की निपुण दक्षताओं के आधार पर कराई जाएंगी जबकि कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए जाएंगे। बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्कूलों में आयोजित करवाई जाएंगी। विभाग के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं ली जाएंगी। विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी में मदद देने के लिए विभाग की ओर से सैंपल पेपर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सैंपल पेपर लिंक के माध्यम से साझा किए गए हैं और इन्हें निपुण टीचर एप के कंटेंट रिपॉजिटरी तथा एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से मार्च महीने में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एक और फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी आयोजित की जाएगी। इसके लिए कक्षा तीसरी के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सैंपल पेपर के माध्यम से विद्यार्थियों को पहले से तैयार करवाएं।



ये रहेगा परीक्षाओं का शेड्यूल

16 मार्च: पहली का अंग्रेजी, दूसरी का गणित, कक्षा चौथी का हिंदी लिखित।

17 मार्च: पहली का हिंदी लिखित, दूसरी का अंग्रेजी लिखित, तीसरी का गणित।

18 मार्च: पहली का हिंदी, कक्षा दूसरी का अंग्रेजी, कक्षा तीसरी का अंग्रेजी।

19 मार्च : पहली का अंग्रेजी, दूसरी का गणित, चौथी का गणित, पांचवीं का हिंदी।

20 मार्च: तीसरी का गणित, कक्षा चौथी का अंग्रेजी, कक्षा पांचवीं का गणित।

24 मार्च: कक्षा चौथी का हिंदी, कक्षा पांचवीं का ईवीएस।

25 मार्च: कक्षा चौथी का ईवीएस।





शिक्षा निदेशालय द्वारा बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की परीक्षाओं के लिए तिथि में बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। -निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed