Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, JJP youth state president Digvijay Chautala took a dig at Rahul Gandhi and Deepender Hooda.
{"_id":"69b128247945742070032731","slug":"video-in-bhiwani-jjp-youth-state-president-digvijay-chautala-took-a-dig-at-rahul-gandhi-and-deepender-hooda-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी के साथ दीपेन्द्र हुड्डा पर किये कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी के साथ दीपेन्द्र हुड्डा पर किये कटाक्ष
भिवानी पहुंचे जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल व दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष कर कांग्रेस व इनेलो सहित भाजपा पर राज्यसभा चुनावों के बहाने जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अब डॉ अजय का राजनीतिक वनवास खत्म हो चुका है।
हांसी में 13 मार्च को होने वाली जेजेपी रैली को सफल बनाने के लिए युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला लगातार दौरा कर रहे हैं। उन्होंने हांसी रैली की तैयारी व व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली डॉ अजय चौटाला का राजनीतिक वनवास खत्म होने पर रैली से ज्यादा जश्न होगा। उन्होंने कहा कि भिवानी व दादरी जिले डॉ अजय चौटाला की कर्मस्थली।
ऐसे में मेरी दिली इच्छा है कि वो 2029 में यहीं से लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ें। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस व इनेलो का असली चेहरा व भाजपा का पूंजीवाद सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की सीएलपी मीटिंग में 5-6 विधायक गायब रहे। ऐसे में मुट्ठी से रेत की तरह कांग्रेस के हाथ से गेम निकल चुका है। दिग्विजय ने कहा कि इनेलो जवाब दे, उनके दो विधायक किसकी मदद करेंगे। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर दीपेंद्र हुड्डा पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि कल दीपेन्द्र का हाल देखा, धक्के मारकर गाड़ी में नहीं बैठने दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के बेटे व संविधान निर्माता के पोते की सेल्फ रिस्पेक्ट कहां गई। राहुल गांधी किसी की परवाह नहीं करते, कल पगड़ी में वो अंग्रेंज लग रहे थे। वहीं दिग्विजय ने कहा कि अभी राहुल को लाल व हरी मिर्च तथा गाय व भैंस में अंतर पता नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा का क्लचर समझ लें तो फिर और कुछ समझने की जरूरत नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।