{"_id":"69b06debc208deddd40c4d96","slug":"jui-bichli-couple-selected-for-the-post-of-assistant-professor-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147915-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई बिचली के दंपती का सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई बिचली के दंपती का सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई। क्षेत्र के गांव जूई बिचली निवासी अमरजीत लांबा और उनकी पत्नी डॉ. रेखा लांबा का सहायक प्रोफेसर (भूगोल) पद पर चयन हुआ है। दोनों पहले से ही हरियाणा सरकार में पीजीटी भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। दंपती की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीण उन्हें बधाई दे रहे हैं।
अमरजीत लांबा ने 14 अगस्त 2020 से मार्च 2025 तक नवोदय विद्यालय समिति में पीजीटी भूगोल के पद पर सेवाएं दीं। इसके बाद 9 अप्रैल 2025 से उन्होंने हरियाणा सरकार में पीजीटी भूगोल के पद पर कार्यभार संभाला। अब उनका चयन सहायक प्रोफेसर (भूगोल) पद पर हुआ है जो उनके निरंतर परिश्रम और लगन का परिणाम है। उन्होंने भूगोल विषय में एमए के साथ पीजीडीजेएमसी, यूजीसी नेट और जेआरएफ जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। उनकी पीएचडी भी लगभग पूर्ण होने वाली है।
डॉ. रेखा कुमारी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने एमए अंग्रेजी, एमए एजुकेशन और एमए भूगोल के साथ पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। 9 अप्रैल 2025 से वह हरियाणा सरकार में पीजीटी भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। उनका शोध कार्य भिवानी जिले में गिरते हुए भूजल स्तर का कृषि पर प्रभाव विषय पर आधारित है। उनके चार शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं जो उनके शोध और अकादमिक योगदान को दर्शाते हैं। अब उनका भी सहायक प्रोफेसर (भूगोल) पद पर चयन होना गांव के लिए गौरव की बात है।
अमरजीत लांबा ने बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश लांबा पहले गणित के अध्यापक रहे और बाद में वर्ष 2015 में इतिहास प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में कुल आठ लोग शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं। ग्रामीणों और परिचितों ने दंपती को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos