{"_id":"69afe71cffb5ccf28106256a","slug":"video-bhiwani-police-inspector-made-his-son-an-ias-officer-and-told-him-not-to-be-arrogant-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पुलिस में निरीक्षक ने बेटे को आईएएस बनाकर कहा, हवा में मत आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पुलिस में निरीक्षक ने बेटे को आईएएस बनाकर कहा, हवा में मत आना
जिले के गांव धनाना के उज्जवल घणघस ने यूपीएससी में 174वीं रैंक लेने के बाद मंगलवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया। पुलिस में इंस्पेक्टर पिता ने बेटे को कहा कि हवा में मत आना, जनता की सेवा करना।
उज्जवल घणघस का भिवानी शहर व गांव में विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने कहा कि उज्ज्वल का ये स्वागत गांव के बाकी बच्चों के लिए है ताकि वो भी उससे प्रेरित होकर अच्छी पढ़ाई करें और ऊंचा पद पाए। गांव में अपने भव्य स्वागत से गदगद हुए उज्जवल घणघस ने कहा कि तीन साल में उसने कोचिंग की बजाय अपने इंस्पेक्टर पिता से पढ़कर ये मुकाम हासिल किया है। उज्ज्वल ने कहा कि कोई भी बच्चा अनुशासन व कड़ी मेहनत से यूपीएससी पास कर सकता है। वहीं देश सेवा के नाम पर कुर्सी पर बैठते ही ऐटीटयूट में आकर जनता से दूरी बनाने के सवाल पर हंस कर उज्जवल ने कहा कि मैं बिना ऐटीटयूट के जनता की सेवा करूंगा और अच्छे से अच्छा काम करूंगा। उज्जवल के पिता प्रदीप घणघस दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है और फिलहाल एसएचओ के पद पर कार्यरत हैं। अपने बेटे के साथ पहुंचे प्रदीप ने कहा कि मेरी जॉब ऐसी है कि परिवार और ना बच्चों को पूरा समय दे पाते हैं। फिर भी बेटे को पढ़ाने के लिए मैं पहले खुद पढ़ता और फिर वीडियो कॉल पर बेटे के डाउट दूर करता था। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी पब्लिक की सेवा के लिए होता है। मैं एसएचओ रहते कभी हवा में नहीं आया, बेटे को भी यही सलाह दी है। प्रदीप ने कहा कि बेटे को कहा है, गांव व जनता से जुड़े रहकर अच्छे से अच्छा काम करना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।