{"_id":"69af263a2125c49d6c0211d6","slug":"officials-should-take-the-problems-seriously-and-resolve-them-immediately-dmc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-147846-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को गंभीरता से लेकर अधिकारी शीघ्र करें समाधान : डीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को गंभीरता से लेकर अधिकारी शीघ्र करें समाधान : डीएमसी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायते सुनते डीएमसी गुलजार मलिक।
- फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। डीएमसी गुलजार मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र समाधान करें। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में डीएमसी की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
डीएमसी ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों, समाज सुधारकों और भारत के प्रसिद्ध नेताओं के नाम पर बने चौराहों पर पोस्टर न लगाने की मांग उठाई। वहीं नेवी में कार्यरत पंकज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी के आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है जिसके कारण स्कूल में दाखिले में परेशानी आ रही है। इस पर डीएमसी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को नाम दुरुस्त करवाने के निर्देश देकर कार्रवाई करवाई।
डीएमसी ने बताया कि राज्य में पेयजल से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 जारी किया गया है जिस पर नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। समाधान शिविर में सीएमजीजीए ऋषव रंजन, टीएम भरतपाल, डॉ. वीरेंद्र श्योराण और एसआईटी इंस्पेक्टर सरोज भी उपस्थित रहे।
Trending Videos