Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers submitted a memorandum in Loharu regarding alleged scams in Bhiwani-Dadri and farmers' issues.
{"_id":"69afbe03691f24392806722e","slug":"video-farmers-submitted-a-memorandum-in-loharu-regarding-alleged-scams-in-bhiwani-dadri-and-farmers-issues-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी-दादरी के कथित घोटालों व किसानों के मुद्दों को लेकर लोहारू में किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-दादरी के कथित घोटालों व किसानों के मुद्दों को लेकर लोहारू में किसानों ने सौंपा ज्ञापन
भिवानी-दादरी जिले में वर्ष 2023 के करीब 350 करोड़ रुपये के कथित घोटाले, वर्ष 2023–2024 में रबी फसल से जुड़े लगभग 94 करोड़ रुपये के मामले तथा हरियाणा में लगभग 5000 करोड़ रुपये के धान घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने लोहारू स्थित एसडीएम कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों और आम लोगों से जुड़े कई बड़े आर्थिक घोटाले सामने आए हैं, जिनकी पारदर्शी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों और आम जनता का विश्वास बना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान योगी केदार नाथ महाराज ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नरेश पहाड़ी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं और प्रदेश में सामने आए घोटालों के विरोध में 23 मार्च को कुरुक्षेत्र के पीपली में गुरनाम सिंह चंडूली के नेतृत्व में एक बड़ी किसान रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
किसान नेताओं ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ होने वाले संभावित समझौते सहित किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भी किसानों में चिंता है और इन विषयों पर सरकार को स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। इस अवसर पर किसान यूनियन के पदाधिकारी व क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे, जिन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करने तथा कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।