{"_id":"69af25274cd16e5e5b0e570b","slug":"16-cheaters-caught-in-class-12-exam-one-supervisor-relieved-of-duty-for-negligence-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147859-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं की परीक्षा में 16 नकलची पकड़े, ड्यूटी में कोताही पर एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं की परीक्षा में 16 नकलची पकड़े, ड्यूटी में कोताही पर एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को आयोजित 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखांकन और लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में नकल के 16 मामले दर्ज किए गए जबकि ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। प्रदेशभर में 1173 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की इन परीक्षाओं में 95,162 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने फरीदाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। वहीं बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते ने गुरुग्राम के उपमंडल पटौदी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल के तीन मामले दर्ज किए। गुरुग्राम से संचालित एसटीएफ-05 ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर-02 (बी-1) में नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह, पीटीआई को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कार्यभार से मुक्त कर दिया।
बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर में नकल के 13 मामले दर्ज किए। बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार 11 मार्च को आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की कंप्यूटर विज्ञान तथा आईटी एवं आईटीईएस विषय की परीक्षा में 13,186 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
Trending Videos