{"_id":"69add68181c1610dae06b18e","slug":"sets-the-framework-for-the-development-of-samrat-vikramaditya-kshatriya-dham-and-new-year-celebrations-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147809-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सम्राट विक्रमादित्य क्षत्रिय धाम के विकास और नववर्ष उत्सव की रूपरेखा तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सम्राट विक्रमादित्य क्षत्रिय धाम के विकास और नववर्ष उत्सव की रूपरेखा तय की
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रविवार को हूना मल प्याऊ धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा जिला भिवानी और परमार खाप 84 हरियाणा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें सम्राट विक्रमादित्य क्षत्रिय धाम के विकास और आगामी नववर्ष उत्सव की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह तंवर बापोड़ा ने की और बैठक में 28 फरवरी के प्रस्ताव के अनुसार सम्राट विक्रमादित्य चौक भिवानी एवं आसपास के क्षेत्र को सम्राट विक्रमादित्य क्षत्रिय धाम के नाम से मान्यता देने का निर्णय लिया गया।
सभा के प्रवक्ता वेदपाल सिंह परमार ने बताया कि इसके पास दिल्ली पति अनंगपाल तोमर के लिए मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा। आगामी विक्रम संवत 2083 नववर्ष का आयोजन 19 मार्च को शाम 5 बजे यज्ञ-हवन के माध्यम से किया जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य क्षत्रिय धाम भिवानी का विकास हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा भिवानी के अधीन होगा।
बैठक में उपस्थित जनों ने कर्नल जगदीश सिंह तंवर को अध्यक्ष चुना और कमेटी बनाने का अधिकार प्रदान किया। इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा जिला के प्रधान डॉ. बृजपाल सिंह पप्पू, संग्राम सिंह परमार, रमेश तंवर, मान सिंह परमार, संदीप परमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos