{"_id":"69ae8eb49d3ba6d65b07dd69","slug":"video-manisha-death-case-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मनीषा मौत मामले को लेकर पैदल न्याय यात्रा ने लघु सचिवालय के बाहर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मनीषा मौत मामले को लेकर पैदल न्याय यात्रा ने लघु सचिवालय के बाहर डाला डेरा
बहुचर्चित मनीषा मौत मामला एक बार फिर आंदोलन में तबदील होने लगा है। इस बार वजह पुलिस की बजाए सीबीआई की जांच मानी जा रही है, जिसने करीब छह माह बाद भी मनीषा की मौत का कोई खुलासा नहीं किया है। गांव ढाणी लक्ष्मण से शुरू हुई पैदल न्याय यात्रा सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय के बाहर पहुंची। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, किसान मजदूर संगठनों के अलावा खाप पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया वहीं विपक्षी दलों के नेता भी समर्थन देने पहुंचे। पैदल न्याय यात्रा की अगुवाई करने वाली सर्वमान्य न्याय संघर्ष समिति सदस्यों ने चेतावनी दी कि 24 मई तक यदि जनता के सामने सीबीआई की जांच के तथ्य नहीं रखे तो बड़ी महापंचायत कर फिर से आंदोलन किया जाएगा। गत 13 अगस्त से लापता मनीषा का 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास शव बरामद हुआ था। मनीषा मौत मामले की जांच तीन सितंबर से सीबीआई कर रही है। मनीषा मौत मामले में पैदल न्याय यात्रा का ज्ञापन लेने उपायुक्त धरना के बीच पहुंचे। लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।