{"_id":"69ae9e1ee6f5daf41b0fc6f2","slug":"video-mans-life-savings-disappear-from-post-office-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: व्यक्ति के जीवनभर की कमाई डाकघर से गायब, न्याय के लिए भटक रहा कर्ण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: व्यक्ति के जीवनभर की कमाई डाकघर से गायब, न्याय के लिए भटक रहा कर्ण सिंह
लोहारू के डाकघर से एक गरीब खाताधारक की जीवनभर की मेहनत की कमाई गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके डाकघर खाते से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई, जबकि उसने स्वयं इतनी बड़ी रकम कभी नहीं निकाली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू निवासी कर्ण सिंह, जो मिट्टी के बर्तन और दीपक बनाकर बेचने का काम करता है, ने वर्षों की मेहनत से एक-एक रुपया जोड़कर डाकघर में अपनी बचत जमा करवाई थी। कर्ण सिंह का कहना है कि उसने अपने परिवार के भविष्य और कठिन समय के सहारे के रूप में यह पैसा पोस्ट ऑफिस के खाते में रखा था।
बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 के दौरान उसके खाते से करीब 5 लाख 5 हजार रुपये की राशि कई बार में नकद निकासी के रूप में दर्ज हो गई। जब कर्ण सिंह को इस बारे में जानकारी मिली और उसने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो बार-बार नकद निकासी देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित का कहना है कि उसने इतनी बड़ी रकम कभी नहीं निकाली और उसे इस निकासी के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई।
कर्ण सिंह और उसके परिवार का आरोप है कि यह रकम डाकघर के कर्मचारियों द्वारा ही निकाली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार लोहारू डाकघर, भिवानी डाक विभाग, लोहारू थाना तथा भिवानी के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।