सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manoj won two medals in the Masters Championship.

Bhiwani News: मास्टर चैंपियनशिप में मनोज ने जीते दो पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Manoj won two medals in the Masters Championship.
विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास निवासी मनोज कुमार ने दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में भाग लेते हुए गोला फेंक और जैवलिन थ्रो स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की।
Trending Videos

मनोज कुमार भूतपूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 90 से अधिक पदक जीत चुके हैं। मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि मनोज कुमार इससे पहले एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित चेन्नई, अयोध्या, पुणे, नासिक, जयपुर, कोलकाता और अलवर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में भी पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी जयसिंह, बीरेंद्र, शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर, पवन शर्मा, उमेद सिंह, राजेंद्र ने मनोज को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed