सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waiting for four-lane facility extended by two months

Bhiwani News: फोरलेन की सुविधा का इंतजार दो माह और बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Waiting for four-lane facility extended by two months
भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग। 
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की करीब 802 करोड़ रुपये की भिवानी-हांसी फोरलेन सड़क परियोजना की कनेक्टिविटी में अब सुपर हाईटेंशन बिजली लाइनों की बाधा के कारण दो माह का और इंतजार बढ़ गया है। पिछले 27 माह से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है लेकिन अब हाईटेंशन के बाद पावर ग्रिड की सुपर हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग नई बाधा बन गई है।
Trending Videos


भिवानी से हांसी तक फोरलेन कनेक्टिविटी पूरी होने में अब लगभग दो माह का अतिरिक्त समय लग सकता है। फोरलेन पर अब तक 132 केवी और 400 केवी क्षमता की बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है लेकिन अब पावर ग्रिड की लाइनों को हटाया जाना बाकी है। एनएच-148बी अथॉरिटी के अधिकारी पावर ग्रिड के हिसार मुख्यालय से लगातार संपर्क और पत्राचार कर लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा के समीप फोरलेन का करीब 200 मीटर का हिस्सा जोड़ना बाकी है जिसके कारण भिवानी से हांसी तक सीधी कनेक्टिविटी शुरू नहीं हो पा रही है। फिलहाल भिवानी से बवानीखेड़ा तक फोरलेन चालू है जबकि आगे का सफर बवानीखेड़ा कस्बे के भीतर से होकर करना पड़ रहा है। कनेक्टिविटी पूरी होने के बाद भिवानी से हांसी की दूरी मात्र लगभग 30 मिनट में तय की जा सकेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी का 43 किलोमीटर दायरे में फोरलेन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास के समीप पहले 132 केवी पावर सब स्टेशन की हाईटेंशन बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है लेकिन अब पावर ग्रिड की सुपर हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना शेष है। इन लाइनों के शिफ्ट होने के बाद ही बवानीखेड़ा के पास फोरलेन पूरी तरह से जोड़ा जा सकेगा।

फोरलेन परियोजना में दो मुख्य ओवरब्रिज, सात छोटे ओवरब्रिज और दस से अधिक अंडरपास बनाए गए हैं। भिवानी-हांसी फोरलेन करीब 14 मीटर चौड़ा है और बीच में डिवाइडर पर सीसीटीवी कैमरे भी संचालित हो चुके हैं जिनका कंट्रोल बवानीखेड़ा के समीप बने टोल प्लाजा से किया जा रहा है।

दिसंबर 2023 में इस परियोजना पर कार्य शुरू हुआ था जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना था लेकिन बिजली लाइनों की शिफ्टिंग में लगातार देरी के कारण काम अटका हुआ है। बवानीखेड़ा के समीप करीब 200 मीटर का हिस्सा कनेक्टिविटी के इंतजार में है जिसे लाइन शिफ्ट होते ही जोड़ दिया जाएगा।





भिवानी से हांसी के 43 किमी के सफर में अब भी बाधा

भिवानी से हांसी तक 43 किलोमीटर के फोरलेन परियोजना पर दिसंबर 2023 में काम शुरू हुआ था। जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा भी करना था। लेकिन एक के बाद एक बिजली लाइनों की शिफ्टिंग की वजह से फोरलेन की कनेक्टिविटी का काम बीच में ही अटका है। बवानीखेड़ा के समीप करीब 200 मीटर दायरे का फोरलेन कनेक्टिविटी के इंतजार में हैं। बिजली लाइन शिफ्ट होते ही इसे जोड़ दिया जाएगा।





भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास के समीप हाईटेंशन बिजली लाइन पहले ही शिफ्ट हो चुकी हैं लेकिन अब पावर ग्रिड की बड़ी बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इसको लेकर ग्रिड के हिसार मुख्यालय पर रोजाना ही तालमेल बढ़ाकर इन्हें शिफ्ट कराने की प्रक्रिया चल रही है। लाइन शिफ्ट होने में करीब दो माह का समय और लगेगा। फिलहाल फोरलेन बवानीखेड़ा तक चालू हो चुका है। इससे आगे बंद है। -मीनू कुमारी, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed