सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth seriously injured after being hit by train

Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth seriously injured after being hit by train
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रेलवे स्टेशन के नजदीक होम सिग्नल के पास हुआ जहां युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सचिन निवासी सुमड़ा खेड़ा शनिवार सुबह करीब 11 बजे बवानीखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गया। गंगानगर से नई दिल्ली की ओर जा रही सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सचिन अपने परिवार में दो बहनों का बड़ा भाई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed