{"_id":"6a860d578c954697b80530f5","slug":"masked-man-entered-house-under-the-pretext-of-delivering-an-aadhaar-card-robbed-woman-of-her-chain-at-gunpoint-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155669-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आधार कार्ड देने के बहाने घर में घुसा नकाबपोश, पिस्तौल दिखा महिला से लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आधार कार्ड देने के बहाने घर में घुसा नकाबपोश, पिस्तौल दिखा महिला से लूटी चेन
विज्ञापन
आशा देशवाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांग (भिवानी) । गांव चांग में बुधवार दोपहर आधार कार्ड देने के बहाने घर में घुसे नकाबपोश बदमाश ने पिस्तौल के बल पर महिला आशा देशवाल के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन लूट ली।
बदमाश ने कानों की बालियां भी उतारने का प्रयास किया लेकिन महिला के शोर मचाने पर उसे कमरे में बंद कर भाग गया। जाते समय बदमाश घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गया।
सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ राजवीर, सीआईए और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला आशा देशवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर पर आया और कहा कि वह उसका आधार कार्ड देने आया है। आशा ने उसे पानी पिलाया।
विज्ञापन
इसी दौरान युवक ने अचानक उसके गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद बंदूक दिखाकर कानों की बालियां लेने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश उसे कमरे में बंद करके भाग गया। आशा के अनुसार बदमाश करीब दो तोले की सोने की चेन ले गया। उसने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ लिया।
वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना एसएचओ राजवीर और सीआईए व साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात बदमाश की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।