फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Surgery and implant facilities for crooked teeth launched at the Civil Hospital.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और इंप्लांट की सुविधा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Surgery and implant facilities for crooked teeth launched at the Civil Hospital.
जिला नागरिक अस्पताल में ऑार्थो डोन्टिक क्लीनिक एंड इंप्लांट सेंटर को सजाते चिकित्सक व स्वास्थ्य
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में अब टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और दंत इंप्लांट की सुविधा मिल सकेगी। दंत रोग विभाग में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक एवं इंप्लांट सेंटर की ओपीडी शुरू की गई है। इसकी विधिवत शुरुआत वीरवार सुबह नौ बजे सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को दंत विभाग में नई ओपीडी की तैयारियां की गईं। अब तक टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और उपचार के लिए मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता था। इसके अलावा मरीजों को रोहतक, हिसार, दिल्ली और निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। निजी अस्पतालों में उपचार पर औसतन 50 से 70 हजार रुपये तक खर्च आता था। आर्थिक परेशानी के कारण कई मरीज उपचार बीच में ही छोड़ देते थे।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. विनोद पंवार ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग विभाग में पांच डेंटल चेयर उपलब्ध हैं। पहले टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी के लिए विशेषज्ञ और आवश्यक सुविधा नहीं थी। अब दंत रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. वीनी अरोड़ा उपलब्ध हैं। सर्जरी का सामान भी मौजूद है। इसके चलते दंत रोग विभाग में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक एवं इंप्लांट सेंटर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटे या गायब दांतों की जगह लगेंगे कृत्रिम दांत
डेंटल इंप्लांट टूटे या गायब दांतों की जगह कृत्रिम दांत लगाने की आधुनिक और स्थायी प्रक्रिया है। इसमें टाइटेनियम से बने छोटे पेंच को शल्य चिकित्सा के माध्यम से जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है। यह दांत की जड़ की तरह काम करता है। इसके ऊपर कृत्रिम दांत यानी क्राउन लगाया जाता है। यह दिखने और चबाने में प्राकृतिक दांत जैसा होता है।



जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में अब इंप्लांट सेंटर भी खोला गया है। इसकी विधिवत शुरुआत वीरवार सुबह नौ बजे सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य करेंगे। नए इंप्लांट सेंटर की शुरुआत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सुविधा के शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्हें बाहर महंगे इलाज से भी छुटकारा मिलेगा। -डॉ. विनोद पंवार, उप सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed