{"_id":"6a3ae38cc4e26901770ef02a","slug":"prisoner-out-on-parole-stages-a-show-of-strength-with-a-convoy-of-10-15-vehicles-arrested-along-with-16-associates-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152981-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैरोल पर बाहर आए कैदी ने 10-15 गाड़ियों के काफिले के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, 16 साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैरोल पर बाहर आए कैदी ने 10-15 गाड़ियों के काफिले के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, 16 साथियों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। उम्रकैद की सजा काट रहे और पैरोल पर आए एक कैदी ने गांव बुढेड़ा में खुलेआम शिक्त प्रदर्शन कर दहशत फैलाई। घटना चार जून की है।
मनदीप उर्फ बागड़ी निवासी गुलशन नगर कॉलोनी, तोशाम ने अपने साथियों के साथ 10 से 15 गाड़ियों के काफिले में पहुंचकर गांव में हंगामा किया। पुलिस ने उसकी पैरोल निरस्त करवा दी और उसे दोबारा जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को उसके 16 साथियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई।
बहल थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पैरोल पर आए कैदी अपने द्वारा बताए गए निवास स्थान को छोड़कर अन्यत्र नहीं जा सकते। उन्हें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आमजन की शांति भंग हो या कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने बताया कि मनदीप पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था।
आरोप है कि उसने चार जून को पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अपने साथियों के साथ लगभग 10 से 15 गाड़ियों के काफिले में गांव बुढेड़ा पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ ऐसा आचरण किया जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मनदीप उर्फ बागड़ी के विरुद्ध पैरोल की शर्तों के उल्लंघन संबंधी रिपोर्ट तैयार कर उसकी पैरोल निरस्त किए जाने की सिफारिश भेजी गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मनदीप उर्फ बागड़ी के विरुद्ध दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2018 का है जिसमें मारपीट और जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराएं शामिल हैं। दूसरा मामला वर्ष 2020 का है जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अभियोग दर्ज है। इसी मामले में वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा था
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संदीप निवासी बुढेड़ा, मोनू निवासी बागनवाला, बजरंग निवासी तोशाम, अमित निवासी राजस्थान, आशीष निवासी खानक, विकास निवासी सिद्धवा, आकाश निवासी तोशाम, मोनू निवासी खानक, रमेश निवासी तोशाम, जितेंद्र निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, जोगेंद्र निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, जगजीत निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, सावन निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, पंकज निवासी तोशाम, सुनील निवासी किरावड़ व अजय निवासी किरावड़ शामिल हैं।
पैरोल पर बाहर आने के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वाले अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले बंदियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी पैरोल निरस्त करवाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों को किसी प्रकार का आर्थिक, सामाजिक अथवा अन्य सहयोग प्रदान करने वाले तथा उनकी जमानत लेने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक भिवानी।