फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief from bumps... Devrala's Firni will be free from potholes and mud, road construction starts at a cost of 9.2 million, system improves after 18 years

Bhiwani News: हिचकोलों से राहत...गड्ढों और कीचड़ के दौर से मुक्त होगी देवराला की फिरनी, 92 लाख की लागत से सड़क का निर्माण शुरू, 18 साल बाद सुधरी व्यवस्था

Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Relief from bumps... Devrala's Firni will be free from potholes and mud, road construction starts at a cost of 9.2 million, system improves after 18 years
​भिवानी के गांव देवराला में फिरनी मार्ग का शिलान्यास करते  प्रदीप गोलागढ़ व अन्य। संवाद
गुलशन देवराला
विज्ञापन

कैरू। करीब 18 वर्षों से उपेक्षा और बदहाली का दंश झेल रही देवराला गांव की फिरनी (बाहरी रिंग रोड) के दिन अब संवरने वाले हैं। ग्रामीणों की इस वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए मुख्य संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) खाते से स्वीकृत 92 लाख रुपये की राशि से इस पूरे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी की ओर से प्रदीप गोलागढ़ की अध्यक्षता में बुधवार को इस फिरनी मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है। यह फिरनी मार्ग हसान, सलेमपुर, धारवानबास और देवराला गांव को आपस में जोड़ता है जिसका उपयोग ग्रामीण मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में करते हैं।
विज्ञापन

पिछले 18 वर्षों से निर्माण न होने के कारण यह सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। पूर्व में संबंधित विभागों ने निर्माण के प्रयास किए लेकिन तकनीकी बाधाओं के कारण काम ठप हो जाता था। बारिश के दिनों में यहां गंभीर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती थी जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनने से नौकरीपेशा लोगों, किसानों, दूध विक्रेताओं और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही जर्जर सड़क के कारण गांव में आने से कतराने वाले स्कूली वाहनों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। देवराला निवासी जितेंद्र पंच, रोशन लाल, कृष्ण, मंजीत व सुखबीर ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि परमानंद नंबरदार, एडवोकेट ओमपाल, सत्यनारायण मनसरबास, बीर सिंह घनघस और अजीत बेडवाल उपस्थित रहे। संवाद
-----
फोटो 22
फिरनी निर्माण के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी जिससे आवागमन बेहद प्रभावित था। अब इसके बनने से बड़ी राहत मिलेगी। - पृथ्वी सिंह, इटकाण।

---
फोटो 23
तीन गांवों को जोड़ने वाली इस फिरनी सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों के समय की बचत होगी। बारिश के समय स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को होने वाली भारी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। - झगडू राम, पूर्व चौकीदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed