फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   School cultural festival to begin on the 14th; talent to be showcased across all seven blocks.

Bhiwani News: 14 से शुरू होगा स्कूलों का सांस्कृतिक उत्सव, सातों खंडों में दिखेगी प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
School cultural festival to begin on the 14th; talent to be showcased across all seven blocks.
राजकीय कन्या विद्यालय का मुख्य द्वार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय बच्चों को राज्य की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराने के लिए सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक प्रतिभाओं को निखारना है। विभाग ने उत्सव के लिए दो समूह बनाए हैं। खंड स्तर पर यह उत्सव 14 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी सात खंडों में इसका आयोजन किया जाएगा। उत्सव की किसी भी विधा में रिकॉर्डिंग के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगले माह यह कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित होगा। सांस्कृतिक उत्सव बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने, रचनात्मकता और नैतिक अभिव्यक्ति विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व, सामाजिकता, अनुशासन और टीम भावना से कार्य करने के अवसर प्रदान करती हैं। जिला सांस्कृतिक समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर का पहला चरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। 14 जुलाई को कैरू, 15 जुलाई को लोहारू, 16 जुलाई को बवानीखेड़ा में प्रतियोगिताएं होंगी। 17 जुलाई को तोशाम, 20 जुलाई को सिवानी और 21 जुलाई को बहल में आयोजन होगा। 22 जुलाई को भिवानी में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच आयोजित होंगी। विभाग ने प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो समूहों में होंगी प्रतियोगिताएं
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव दो समूहों में होगा। पहला समूह कक्षा 5 से 8 के विद्यार्थियों के लिए है। दूसरा समूह कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। दोनों समूहों में हरियाणवी एकल लोकनृत्य, समूह लोक नृत्य, नाटक और रागनी प्रतियोगिताएं होंगी। स्किट को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं लाइव गीत संगीत पर आधारित होंगी। किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 12 मई से 22 मई तक आयोजित की गई थीं। अब खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से 25 जुलाई के बीच होंगी।



शिक्षा विभाग बच्चों को समृद्ध कला और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए सांस्कृतिक उत्सव करवा रहा है। खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से 25 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। - निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed