फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three boxers from Paluwas village won three medals in the professional league.

Bhiwani News: गांव पालुवास के तीन मुक्केबाजों ने प्रोफेशनल लीग में जीते तीन पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three boxers from Paluwas village won three medals in the professional league.
पदक विजेताओं को सम्मानित करते भिवानी के उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार।
भिवानी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 6 से 10 जुलाई तक इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा पहली प्रोफेशनल मुक्केबाजी लीग का आयोजन किया गया। यह लीग आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में गांव पालुवास के तीन मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। रविवार को पदक विजेताओं का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


चाचा युवराज ने 61.5 किलोग्राम में दिखाई प्रतिभा
इस प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला 72.5 किलोग्राम भार वर्ग में देखने को मिला। फाइनल मैच में गांव पालुवास के सगे भाई अंकित और आदित्य आमने-सामने थे। बड़े भाई अंकित ने स्वर्ण पदक जीता जबकि छोटे भाई आदित्य राज ने रजत पदक हासिल किया। इन दोनों भाइयों के चाचा युवराज ने भी 61.5 किलोग्राम भार वर्ग में देश के दिग्गज मुक्केबाजों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस लीग में देशभर की चार टीमों के 32 शीर्ष महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में डीएसपी ने की प्रशंसा
भिवानी के उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तीनों विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी अद्वितीय उपलब्धि की जमकर प्रशंसा की। डीएसपी अनूप कुमार ने कहा कि एक ही परिवार से तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों का निकलना और देश के मंच पर पदक जीतना साधारण बात नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से दो सगे भाइयों का फाइनल में देश के शीर्ष स्तर पर मुकाबला करने को खेल के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित और आदित्य के मुकाबले के लिए ग्रामीणों में रहा उत्साह
अनूप कुमार ने कहा कि युवराज, अंकित और आदित्य ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा और कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। सरपंच रणबीर सिंह ने इस दिन को गांव पालुवास के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत भावुक बताया। उन्होंने कहा कि अंकित और आदित्य के मुकाबले के दौरान पूरा गांव सांसें थामे मैच देख रहा था क्योंकि जीत चाहे किसी की भी होती, पदक पालुवास ही आता। इन मुक्केबाजों ने अपने गांव और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed