{"_id":"69d69b7f19b53d9b480de0ce","slug":"self-enumeration-can-be-done-from-home-from-16th-to-30th-april-lalit-jain-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149347-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से 30 अप्रैल तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना : ललित जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से 30 अप्रैल तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना : ललित जैन
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनगणना-2027 के तहत नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक घर बैठे स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल निर्धारित अवधि में खुला रहेगा। यह जानकारी जनगणना ऑपरेशन के प्रदेश निदेशक ललित जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल जनगणना 2027 के स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया चरणबद्ध है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें। मोबाइल पर प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भरकर सत्यापन पूरा करें।
प्रारंभिक जानकारी में परिवार के मुखिया का नाम चुनें, राज्य (हरियाणा), जिला और तहसील का चयन करें। वेरिफिकेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिसका उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार की ही जानकारी दर्ज की जा सकती है।
ललित जैन ने निर्देश दिए कि स्वगणना के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा और इसके लिए मुख्यालय से प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने संपर्क में आने वाले लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वगणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। नागरिकों को अपनी भरी गई जानकारी प्रगणक को देनी होगी और यदि कहीं कोई त्रुटि रह जाती है तो उसका संशोधन भी किया जा सकेगा। डिजिटल जनगणना का पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) एक से 30 मई 2026 तक चलेगा। वीसी में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान सहित जनगणना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos