सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   So far, 1.5 lakh wheat bags have been purchased in the headquarters market, 42 thousand have been lifted.

Bhiwani News: मुख्यालय मंडी में अब तक डेढ़ लाख गेहूं कट्टों की खरीद, 42 हजार की हो चुकी उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
So far, 1.5 lakh wheat bags have been purchased in the headquarters market, 42 thousand have been lifted.
शहर की अनाज मंडी में खुले आसमान के निचे रखा गेहूं।
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अब तक करीब डेढ़ लाख गेहूं कट्टों यानी 7500 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है जबकि 42 हजार कट्टों यानी 2100 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है। मंडी में आवक बढ़ने के साथ ही खरीद और उठान की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
Trending Videos

बुधवार को मंडी में करीब 400 किसानों के 20,000 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। जिला मुख्यालय की मंडी के साथ चारा और कॉटन मंडी में भी गेहूं की आवक तेज हो गई है। जिले की 12 मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। बुधवार को सर्वर भी सुचारु रूप से चला हालांकि सुबह मंडी गेट पर किसानों के वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ गेहूं की नमी कम हो रही है जिससे आवक और खरीद दोनों में तेजी आई है। बुधवार को भी मंडी में सरकारी खरीद कराई गई और उठान नियमित रूप से जारी रही। अधिक आवक के चलते मंडी में गेहूं की ऊंची ढेरियां लगाई जा रही हैं। जगह की कमी के चलते इन ढेरियों को व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि नई आवक वाले किसान अपना गेहूं उतार सकें।
मंडी में मजदूरों की चहल-पहल भी बढ़ गई है और दिन-रात काम चल रहा है। दिन में जहां सरकारी खरीद हो रही है वहीं रात के समय कट्टों की भराई का कार्य किया जा रहा है। भिवानी मंडी से रोजाना करीब पांच हजार कट्टों की उठान कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी गेहूं की आवक बढ़ने से खरीद नियमित रूप से कराई जा रही है। मंडियों से खरीदा गया गेहूं खुले भंडारण में लगाया जा रहा है।


भिवानी मंडी में अब तक 7500 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। गेहूं में अब नमी बहुत कम आ रही है जिसकी वजह से अधिकांश किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। जिन किसानों की ढेरियों में नमी पाई गई है, उन्हें भी सूखाने की हिदायतें दी गई हैं जिन्हें जल्द खरीद कराया जाएगा। - उमेद सिंह, इंचार्ज खरीद एजेंसी, भिवानी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed