सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State-of-the-art e-libraries inaugurated in 36 villages of the district, providing urban-like facilities to rural youth

Bhiwani News: जिले के 36 गांवों में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरियों का शुभारंभ, ग्रामीण युवाओं को मिलेंगी शहरों जैसी सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art e-libraries inaugurated in 36 villages of the district, providing urban-like facilities to rural youth
जिले में ई लाइब्रेरी के शुभारंभ पर उप​स्थित ग्रामीण। सूचना विभाग
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की 36 अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरियों का उद्घाटन किया। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि इन ई-लाइब्रेरियों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को शहरों जैसी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे और डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर पाएंगे।

ई-लाइब्रेरियों के उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें जनप्रतिनिधि, विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी तथा नागरिक मौजूद रहे। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले के बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू तथा तोशाम खंड के 36 गांवों में ई-लाइब्रेरियां स्थापित की गई हैं। इन ई-लाइब्रेरियों पर चार लाख रुपये से लेकर 16.24 लाख रुपये तक की लागत आई है। सबसे अधिक राशि लोहारू खंड के गांव धाणी टोडा में 16.24 लाख रुपये तथा ढाणी चांग में 15.47 लाख रुपये खर्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बड़दू मुगल में 15.32 लाख रुपये और चांग में 15.26 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई। अजीतपुर में 14.03 लाख रुपये, बाजीना में 13.05 लाख रुपये, निमड़ीवाली में 10.72 लाख रुपये, हरियावास में 10.67 लाख रुपये तथा धनाना-तृतीय में 10.43 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन पुस्तकालयों में डिजिटल अध्ययन सामग्री, इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर आधारित संसाधन, अध्ययन कक्ष तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ग्रामीण युवाओं को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ई-लाइब्रेरियां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगी।

जिले के इन गांवों में किया गया है लाइब्रेरियों का शुभारंभ
जिले में भैणी जाटान, भैणी ठाकरान, किरावड़, सिवाड़ा, हरियावास, सेरला, सुधीवास, अजीतपुर, चांग, धनाना-तृतीय, ढाणी चांग, कालूवास, कौंट, खरक खुर्द, मधमाधवी, निमड़ीवाली, पालूवास, प्रेमनगर, तिगड़ाना, ढांगर, धरवाणबास, इंदीवाली, जुई खुर्द, कैरू-द्वितीय, लेघा हेतवान, लोहानी, सिमलीवास, सुंगरपुर, बड़दू मुगल, ढाणी टोडा, खरकड़ी, आलमपुर, बाजीना, देवावास, निगाना खुर्द तथा संडवा गांवों में इन ई-लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया गया।

ई-लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेंगे ये लाभ
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। डिजिटल कंटेंट, ई-बुक्स और ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। हाई-स्पीड इंटरनेट के माध्यम से आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जुड़ाव बढ़ेगा। रोजगार, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी तथा पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed