सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Update: CIA team attacked while trying to nab bookies, head constable injured

Bhiwani News: अपडेट,,,सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Update: CIA team attacked while trying to nab bookies, head constable injured
नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी काहालचाल जानते एसपी सुमित कुमार व डीएसपी अनूप।  संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए प्रथम की टीम पर सोमवार रात करीब सवा 10 बजे हमला कर दिया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इससे हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर घायल हो गए। जूई कलां थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत पांच-छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार सीआईए प्रथम टीम को सूचना मिली थी कि कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे के अंदर कुछ लोग सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। सीआईए प्रथम के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने भागने की कोशिश की और सीआईए टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को गाड़ी की टक्कर लगी जिससे उनके बाएं हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी क्राइम अनूप कुमार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और सुनील कुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। सीआईए और पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए छापा मारा जा रहा है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। -अनूप कुमार, डीएसपी क्राइम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed