Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Mid-day meal workers to participate in large numbers in the Bhiwani rally; memorandum regarding demands submitted to the SDM in Narnaul.
{"_id":"6a292259f49cd71bf0067f0b","slug":"video-mid-day-meal-workers-to-participate-in-large-numbers-in-the-bhiwani-rally-memorandum-regarding-demands-submitted-to-the-sdm-in-narnaul-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी रैली में जोरदार भागीदारी करेंगी मिड-डे मील कार्यकर्ता, नारनौल में मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी रैली में जोरदार भागीदारी करेंगी मिड-डे मील कार्यकर्ता, नारनौल में मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला महेंद्रगढ़ इकाई के आह्वान पर बुधवार को पुराना लघु सचिवालय पार्क नारनौल में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष पालड़ी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव संतोष यादव ने किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा।
सभा को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, ब्लॉक प्रधान माया, पूर्व जिला प्रधान बिमला, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा, प्रेमलता, मधु, रेखा, मास्टर बलवंत सिंह, छाजूराम रावत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 24 जून को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में जिले की सभी मिड-डे मील कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
ज्ञापन में मिड-डे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये लागू करने, 12 माह का वेतन सुनिश्चित करने, मानदेय समय पर जारी करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने तथा सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये देने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। इसके अलावा यूनियन महासचिव कुसुम पांचाल की बहाली, स्कूल बंद होने पर कर्मचारियों का समायोजन, बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा बेगार कार्य बंद कराने की मांग भी की गई।
जिला सचिव संतोष यादव ने कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है और दो माह का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद वर्षों से मानदेय नहीं बढ़ाया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।