{"_id":"69f26031daa05aff720e2ef7","slug":"the-citys-aqi-will-be-controlled-by-a-fountain-machine-flowering-and-shady-plants-will-be-planted-in-place-of-dry-plants-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150434-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फव्वारा मशीन से नियंत्रित होगा शहर का एक्यूआई, सूखे पौधों की जगह लगाए जाएंगे फूलदार व छायादार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फव्वारा मशीन से नियंत्रित होगा शहर का एक्यूआई, सूखे पौधों की जगह लगाए जाएंगे फूलदार व छायादार पौधे
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करती नगर परिषद की फव्वारा मशीन।
विज्ञापन
भिवानी। शहर का एक्यूआई नियंत्रित रखने और सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए नगर परिषद ने फव्वारों वाली विशेष मशीन मंगवाई है। शहर का एक्यूआई 200 से ऊपर पहुंचते ही इस मशीन से सड़कों और सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि धूल के कण जमीन पर बैठ सकें और वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जा सके।
नगर परिषद में फव्वारों वाली मशीन पहुंच चुकी है और शहर की सड़कों पर इसका सफल डेमो भी किया जा चुका है। मशीन के माध्यम से नियमित छिड़काव कर शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक को असंतुलित होने से बचाने की योजना बनाई गई है।
1500 नए पौधे रोपित करने की योजना
तेज बारिश और अन्य प्राकृतिक कारणों से सूख चुके पार्कों के पौधों को हटाकर उनकी जगह छायादार, फूलदार और खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने करीब 1500 नए पौधे रोपित करने की योजना तैयार की है। सबसे पहले शहर के प्रमुख नेहरू पार्क और किरोड़ीमल पार्क में सूखे छोटे-बड़े पौधों और पेड़ों को हटाकर नए पौधे लगाए जाएंगे। इनमें खुशबूदार, फूलदार और पाम के पौधे शामिल होंगे। इसके बाद शहर के अन्य पार्कों में भी सूखे पौधों को बदला जाएगा। पार्कों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू पार्क और किरोड़ीमल पार्क में एक-एक छोटी नर्सरी भी विकसित की गई है। बाहरी स्थानों से मंगवाए गए पौधों को पहले इन नर्सरियों में रखा जाएगा और फिर मौसम के अनुसार रोपित किया जाएगा।
अब शहर के एक्यूआई को ज्यादा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। नगर परिषद फव्वारों वाली मशीन से शहर की सड़कों, पार्कों के पौधों पर पानी का छिड़काव करेगी ताकि आसमान में उड़ रहे धूल के कणों को शांत किया जा सके। इनके अलावा सड़क किनारे वाहनों के आवागमन से उठते धूल के गुब्बारों को शांत किया जाएगा। उससे एक्यूआई को बिगड़ने से रोका जा सकेगा। वहीं शहर के पार्कों में सूखे पौधों की जगह हरे पेड़, खुशबूदार, फूलदार व पाम के पौधे लगवाए जाएंगे। ताकि शहर की हरियाली को बढ़ाया जा सके। इसके लिए नेहरू पार्क व किरोड़ीमल पार्क में एक-एक छोटी नर्सरी स्थापित करवाई है। -भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
Trending Videos