सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The problem of fatty liver is rising among the youth due to the consumption of junk food.

Bhiwani News: जंक फूड के सेवन से युवाओं में बढ़ रही फैटी लीवर की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The problem of fatty liver is rising among the youth due to the consumption of junk food.
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे मरीज।
विज्ञापन
भिवानी। जंक फूड और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में औसतन 10 से 15 मरीज लीवर संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकतर युवा शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि आजकल लोगों में जंक फूड और फास्ट फूड खाने की लत तेजी से बढ़ रही है। फास्ट फूड के अधिक सेवन से अपच, गैस, फैटी लीवर, कब्ज और आंतों में सूजन जैसी पेट संबंधी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं से विशेष रूप से युवा और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यतिन गुप्ता ने कहा कि लीवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फास्ट फूड के अधिक सेवन के कारण छोटे बच्चों में भूख की कमी, पेट दर्द और वजन नहीं बढ़ने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंक फूड में इस्तेमाल होने वाला उच्च वसा युक्त तेल, मैदा और अधिक नमक युवाओं में मोटापा, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है। फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें पौष्टिक तत्वों और फाइबर की कमी होती है जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि बच्चों में फास्ट फूड का अधिक सेवन उनके शारीरिक विकास में भी बाधा बन सकता है। उन्होंने लोगों को ताजे फल और सब्जियों का अधिक सेवन करने तथा घर का बना शुद्ध भोजन खाने की सलाह दी ताकि लीवर को फैटी होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही नियमित व्यायाम करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed