सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash worth lakhs.

Bhiwani News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash worth lakhs.
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित जॉब फेयर के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
तोशाम। टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक स्थित एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के समय परिवार शादी समारोह में हांसी गया हुआ था। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending Videos

मकान मालिक विकास जैन व मुकेश जैन ने बताया कि घर पर ताला लगा था। सुबह पड़ोसी ने ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर मुख्य द्वार और अंदरूनी दरवाजों के ताले टूटे मिले जबकि अलमारी, बेड और मंदिर सहित पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था।सीसीटीवी फुटेज में रात करीब एक बजे के बाद बाइक पर सवार तीन युवक मकान पर पहुंचते दिखाई दिए। आरोपियों ने करीब 45 मिनट तक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर घर से करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, कई बालियां, एक चेन तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, पायल, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed