फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two dead, girl injured in two separate road accidents.

Bhiwani News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, बच्ची घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two dead, girl injured in two separate road accidents.
भिवानी। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले हादसे में हांसी गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे हादसे में रोहतक रोड पर सड़क पार कर रहे नहर पटवारी की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के हांसी गेट के समीप दो बाइकों की टक्कर में कृष्णा कॉलोनी निवासी महेश की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठी 10 वर्षीय भतीजी दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हालुवास गेट निवासी प्रवीण कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भाई महेश अपनी भतीजी दिव्या के साथ हांसी गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक रोड पर बाइक की टक्कर से नहर पटवारी की गई जान
दूसरा हादसा भिवानी-रोहतक रोड पर गांव निनान के समीप हुआ। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 59 वर्षीय अर्जुन सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सिंचाई विभाग में नहर पटवारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
गांव कलिंगा निवासी तेजपाल ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई अर्जुन सिंह अपनी पत्नी ओमलता को दवाई दिलाने के लिए निजी अस्पताल गया था। अस्पताल के सामने वाहन से उतरकर सड़क पार करते समय बामला टोल की ओर से तेज रफ्तार में आए एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अर्जुन सिंह को पहले निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया जहां से परिजन उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

तेजपाल ने बताया कि अर्जुन सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पहले सिंचाई विभाग में डीसी रेट पर नहर पटवारी के पद पर कार्यरत थे। पिछले वर्ष सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें एचकेआरएन के तहत दोबारा नहर पटवारी के पद पर नियुक्त किया था। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed