MC Election: भाजपा ने पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में घोषित किए मेयर उम्मीदवार, इन पर खेला दांव
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी हरियाणा में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई को तीनों नगर निगमों में चुनाव होना है। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंचकूला से बीजेपी ने श्यामलाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम से राजीव जैन को अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस घोषित कर चुकी है अपने प्रत्याशी
बता दें कि कांग्रेस तीनों नगर निगम चुनाव को लेकर अपने मेयर पद के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, सोनीपत और अंबाला से कांग्रेस ने कमल दीवान और कुलविंद्र कौर को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
10 मई को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के मेयर (महापौर) तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहेगी, नामांकन की जांच 27 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 होगी, जिस दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई 2026 को कराया जाएगा। मतगणना और परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X