सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   BJP announces mayoral candidates for municipal corporation elections in Haryana

MC Election: भाजपा ने पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में घोषित किए मेयर उम्मीदवार, इन पर खेला दांव

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी हरियाणा में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई को तीनों नगर निगमों में चुनाव होना है। डिटेल में पढ़ें खबर...

BJP announces mayoral candidates for municipal corporation elections in Haryana
श्यामलाल बंसल, राजीव जैन और अक्षिता सैनी (भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को  मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंचकूला से बीजेपी ने श्यामलाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम से राजीव जैन को अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

Trending Videos


कांग्रेस घोषित कर चुकी है अपने प्रत्याशी 
बता दें कि कांग्रेस तीनों नगर निगम चुनाव को लेकर अपने मेयर पद के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, सोनीपत और अंबाला से कांग्रेस ने कमल दीवान और  कुलविंद्र कौर को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मई को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के मेयर (महापौर) तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 

नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहेगी, नामांकन की जांच 27 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 होगी, जिस दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई 2026 को कराया जाएगा। मतगणना और परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed