{"_id":"6a6ebf30b8eb8e17fa0a7cf6","slug":"bjp-state-president-dr-archana-new-team-party-balances-caste-equations-honors-veterans-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना की नई टीम: पार्टी ने जातीय समीकरण साधे, दिग्गजों का मान रखा; युवा चेहरों पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना की नई टीम: पार्टी ने जातीय समीकरण साधे, दिग्गजों का मान रखा; युवा चेहरों पर दांव
Sun, 02 Aug 2026 09:23 AM IST
Naveen
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:23 AM IST
सार
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के करीबी डा. संजय शर्मा की वापसी हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल के भाई अशोक गुर्जर को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर संगठन और विचार परिवार के बीच समन्वय का संदेश देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपनी पहली प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का संतुलन साधने की कोशिश की है। नई टीम में अधिकांश पदाधिकारी ऐसे हैं, जो फील्ड में सक्रिय रहे हैं और प्रदेशभर में संगठनात्मक प्रवास करने की क्षमता रखते हैं। खास बात यह है कि एक-दो अपवादों को छोड़ दें तो पूरी कार्यकारिणी में 60 वर्ष से कम आयु के नेताओं को जगह दी गई है। इसके जरिए भाजपा ने संगठन में अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने नई कार्यकारिणी में कई जिला अध्यक्षों और मोर्चा पदाधिकारियों को पदोन्नति देकर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। जवाहर सैनी को प्रदेश सचिव से उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सत्यप्रकाश जरावता को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जबकि बीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान अब प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। अजय बंसल को लगातार दूसरी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रामेश्वर चौहान को भी नई टीम में स्थान मिला है। दादरी के जिला अध्यक्ष रहे सुनील सैनी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
जाट, ब्राह्मण, ओबीसी व एससी की बराबर हिस्सेदारी
नई टीम में जातिगत संतुलन भी साफ दिखाई देता है। कार्यकारिणी में करीब 16 प्रतिशत ब्राह्मण, 16 प्रतिशत ओबीसी और 16 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों को जगह मिली है। वहीं जाट समाज की हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत, राजपूत समाज की 13 प्रतिशत और बनिया समाज की करीब आठ प्रतिशत है। इससे भाजपा ने प्रमुख सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
दिग्गज नेताओं के करीबी चेहरों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
राजनीतिक दृष्टि से भी नई टीम में प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं के प्रभाव का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी विधायक लक्ष्मण यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले दीपक मंगला, सुनीता दुग्गल और जवाहर सैनी को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के करीबी डा. संजय शर्मा की वापसी हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल के भाई अशोक गुर्जर को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर संगठन और विचार परिवार के बीच समन्वय का संदेश देने का प्रयास किया गया है।