फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First day of August also dry rain expected over next three days; weakening monsoon increasing humidity haryana

Haryana Weather: अगस्त का पहला दिन भी सूखा, अब तीन दिन बारिश की उम्मीद; कमजोर पड़ता मानसून बढ़ा रहा उमस

Sun, 02 Aug 2026 08:43 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 02 Aug 2026 08:43 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार जून के बाद जुलाई में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेशभर में व्यापक वर्षा के बजाय अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है और मानसून ब्रेक की अवधि भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
First day of August also dry rain expected over next three days; weakening monsoon increasing humidity haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के बावजूद शनिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। अगस्त का पहला दिन सूखा रहने के बाद अब 2, 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 5 से 7 अगस्त तक फिर मानसून ब्रेक की स्थिति रह सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन चारों दिन अधिकांश जिले सूखे रहे। शनिवार को केवल नारनौल में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से उमस लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सामान्य से 56 से 85 प्रतिशत तक अधिक आर्द्रता दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार जून के बाद जुलाई में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेशभर में व्यापक वर्षा के बजाय अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है और मानसून ब्रेक की अवधि भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 2, 3 और 4 अगस्त को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 5, 6 और 7 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed